गुढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता सोलर प्लांट से लगातार कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कबाड़ी सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

रीवा जिले के गुढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी हेड क्वार्टर के सतत मार्गदर्शन में गुढ़ पुलिस ने सोलर पावर प्लांट में पिछले एक साल से तांबे के तारों की चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।थाना प्रभारी गुढ़ उप निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के 7 चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले 1 कबाड़ी सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का कॉपर वायर बरामद किया गया है।

*​मुखबिर की सूचना पर गठित हुई विशेष टीम*

​थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से सोलर पावर प्लांट क्षेत्र में सुरक्षा और चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस मुस्तैद थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि सोलर प्लांट में चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य स्थानीय हैं और कुछ बाहरी क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं जो लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।​सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दबिश देकर संदिग्धों को हिरासत में लिया।

*​7 चोर और 1 कबाड़ी गिरफ्तार भारी मात्रा में माल बरामद*

​पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सोलर प्लांट से पिछले एक वर्ष से कॉपर वायर चोरी करने की बात कबूल की।पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले मुख्य कबाड़ी को भी दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 क्विंटल 200 किलोग्राम से अधिक का कॉपर वायर जब्त किया है जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

*​न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल*

​गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया है।पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों और पूर्व में की गई चोरियों के संबंध में भी जांच कर रही है।

Next Post

राजेश खन्ना की 14वीं पुण्यतिथि: 'पैकअप' कहकर ली आखिरी सांस, सुपरस्टार की विदाई पर उमड़ा था जनसैलाब

Sat Jul 18 , 2026
18 जुलाई 2012 को हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे समय से कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे राजेश खन्ना ने अपने अंतिम क्षणों में कथित तौर पर कहा, “टाइम हो गया है, पैकअप।” यह संवाद आज भी उनके प्रशंसकों […]

You May Like