नगर पालिका संयुक्त कर्मचारी संघ ने सीएमओ से अभद्रता मामले में सौंपा ज्ञापन

दमोह। नगर पालिका संयुक्त कर्मचारी संघ सामान्य व सफाई संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन में विगत दिवस मुख्य नगरपालिका अधिकारी के साथ की गई अभद्रता की घटना का उल्लेख करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई. संगठन ने मांग की कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए दोषियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए. संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि शासकीय कार्य में बाधा डालने व अधिकारी-कर्मचारियों से अभद्रता करने वालों पर कठोर कार्रवाई जरूरी है, ताकि नपा का काम सुचारू रूप से चल सके.इस पर जिला प्रशासन ने संगठन को आश्वस्त किया कि मामले में संलिप्त आरोपियों पर शीघ्र ही कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के अध्यक्ष राकेश जैन सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

Next Post

भीषण गर्मी में जलसंकट की दस्तक, चीलर डेम में 2 फीट पानी शेष

Wed May 20 , 2026
शाजापुर। शाजापुर शहर भीषण गर्मी के बीच गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है. शहर के 29 वार्डों में रहने वाले लगभग 70 हजार लोगों को एक दिन छोडक़र पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन अब कई इलाकों में नलों से पानी आने का समय भी घट […]

You May Like