सायाजी में शुरू हुई महिला विंग की दो दिवसीय स्वदेशी एग्जीवीशन

ग्वालियर: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग की दो दिवसीय स्वदेशी एग्जीवीशन आज मंगलवार दोपहर सायाजी होटल में प्रारंभ हुई। शुभारंभ नगर निगम आयुक्त संधप्रिय ने किया। दो दिवसीय स्वदेशी एग्जीवीशन में लोकल फार वोकल को प्रमोट किया जाएगा। अनेक स्टॉल धर ग्रहस्ती के सामान, लाइफ स्टाइल एवं डेकोरेट से संबंधित सामान उपलब्ध है।

कैट ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एग्जीवीशन का लाभ उठाने का आग्रह किया हैं। आजशाम को स्टॉल एवं स्पॉन्सर के सम्मान समारोह में भारत सिंह कुशवाह सांसद मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि बीआईएमआर के एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी गोविन्द देवडा होंगे। इस अवसर पर कैट के सम्भागीय अध्यक्ष दीपक पमनानी, जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता भी उपस्थित रहेगे।

Next Post

मप्र मंत्रि-परिषद: हेलीकॉप्टर सेवा को मंजूरी, मेडिकल कॉलेजों में 354 नए पद सृजित

Tue Sep 23 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी। प्रदेश में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर निजी ऑपरेटरों के सहयोग से हेलीकॉप्टर सेवा संचालन को मंजूरी दी गई है। इस सेवा से राज्य के भीतर आवागमन और आपातकालीन परिस्थितियों में हवाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, […]

You May Like