मप्र मंत्रि-परिषद: हेलीकॉप्टर सेवा को मंजूरी, मेडिकल कॉलेजों में 354 नए पद सृजित


भोपाल: मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी। प्रदेश में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर निजी ऑपरेटरों के सहयोग से हेलीकॉप्टर सेवा संचालन को मंजूरी दी गई है। इस सेवा से राज्य के भीतर आवागमन और आपातकालीन परिस्थितियों में हवाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा, प्रदेश के 13 स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के मानकों के अनुरूप मान्यता प्राप्त करने हेतु सीनियर रेजिडेंट के 354 नए पदों का सृजन किया गया है। इससे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।मंत्रि-परिषद ने म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की पूंजीगत योजना 1×660 मेगावाट अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई की पुनरीक्षित लागत रुपये 11,476.31 करोड़ (नॉन EPC सहित) को भी अनुमोदन प्रदान किया है। यह परियोजना प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में अहम साबित होगी।

Next Post

90 वर्ष के हुये प्रेम चोपड़ा

Tue Sep 23 , 2025
मुंम्बई, 23 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता प्रेम चोपड़ा आज 90 वर्ष के हो गये। प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को लाहौर में हुआ। वह अपने छह भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थे। भारत विभाजन के बाद उनका परिवार शिमला आ गया, जहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक […]

You May Like