शिवपुरी में महिला क्रिकेटरों की होगी खोज, गांव से तलाशी जाएगी महिला खिलाड़ी

शिवपुरी:माधवराव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में चल रही प्रदेश की एक मात्र महिला क्रिकेट अकादमी में भविष्य की महिला क्रिकेटरों को तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में अकादमी में खाली हुई सीटों को भरने के लिए खेल विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से महिला क्रिकेटरों की तलाश करने टैलेंट सर्च का आयोजन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी केके खरे ने बताया कि महिला क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहीं दो खिलाड़ी अपने व्यक्तिगत कारणों से अकादमी छोड़ कर चली गई हैं।

ऐसे में अकादमी में दो सीटें खाली हो चुकी हैं। इसके अलावा कई खिलाड़ी सीनियर हो गई हैं, ऐसे में वह अगले स्तर पर खेलने के लिए जाएंगी, जिसके चलते महिला क्रिकेट अकादमी में कुछ और सीटें भी खाली होंगी। ऐसे में भविष्य की महिला क्रिकेटर तैयार करने के लिए अकादमी द्वारा ब्लाक स्तर पर अच्छा खेलने वाली महिला क्रिकेटरों की तलाश के लिए टैलेंट सर्च कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

ब्लाक स्तर से महिला खिलाड़ियों को लाकर उनका जिला स्तर पर ट्रायल लिया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों में खेलने और आगे बढ़ने की संभावनाएं नजर आएंगी उन्हें अकादमी में एडमिशन लेकर उनके खेल को निखारा जाएगा। महिला क्रिकेट अकादमी की एक खिलाड़ी अनुष्का शर्मा, अनन्या दुबे, राहिला फिरदौस सेंट्रल जोन की टीम का हिस्सा बन चुकी हैं। वहीं नजमा खान नॉर्थ जोन की टीम का हिस्सा है। इसके अलावा अकादमी की एक खिलाड़ी संस्कृति गुप्ता डब्ल्यूपीएल विजेता मुंबई इंडियंस का हिस्सा थी। इसके अलावा संस्कृति और अनुष्का नेशनल क्रिकेट अकादमी का कैंप भी कर चुकी हैं।

Next Post

लोन के दबाव में गढ़ी दुकान में चोरी की कहानी, खुद तोड़ा ताला, खुद बनाई चोरी की कहानी

Thu Nov 13 , 2025
ब्यावरा:थाना ब्यावरा (शहर) पुलिस ने सुठालिया रोड स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान में हुई झूठी चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है.घटना बीते 05 नवंबर की है.थाना ब्यावरा क्षेत्रांतर्गत सुठालिया रोड तिराहा, लोधा धर्मशाला स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना पर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।