त्योंथर अंचल में अवैध कारोबार रोकने खनिज और आबकारी विभाग के चाकघाट में खुलें स्थाई कार्यालय

रीवा/चाकघाट: त्योंथर अंचल में अवैध मादक पदार्थों का व्यापार और खनिज संपदा की अवैध निकासी पर रोक नहीं लग रही। आश्चर्य की बात यह है कि इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार विभाग का अमला कहीं दिखाई नहीं देता।स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग का वृत्त कार्यालय चाकघाट में बताया जाता है, लेकिन वर्षों से इसका अस्तित्व क्षेत्र में कहीं दिखाई नहीं देता। अवैध शराब, गांजा, स्मैक, कोरेक्स जैसे नशे के कारोबार पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

उधर, नदी से अवैध बालू निकासी, ओवरलोड गिट्टी का परिवहन और पत्थरों का खुलेआम कारोबार ट्रैक्टर व भारी वाहनों से किया जाता है, ऐसे में अवैध कारोबार को रोकने की पूरी जिम्मेदारी पुलिस पर आ जाती है। क्षेत्र की जनता जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से मांग कर रही है कि चाकघाट में आबकारी और खनिज विभाग का स्थायी कार्यालय स्थापित किया जाए ताकि इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Next Post

उपायुक्त ने कहा छात्रावास के अधीक्षक मुख्यालय में ही रहे

Fri Aug 29 , 2025
रीवा: नवागत संभागीय उपायुक्त जनजाति कार्य विभाग जेपी यादव द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत संभाग के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों […]

You May Like