गौतम सोलर ने 630 वाट क्षमता के सोलर पैनल पेश किये

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) सौर विद्युत पैनल (पाल) और माड्यूल बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनी गैतम सोलर ने साेमवार को कहा है कि उसने 603 वाटर पैन (डब्ल्यूपी) क्षमता के टॉपकान सोलर माड्यूल तैयार किये हैं।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एन-टाइप टॉपकान ( टनेल ऑक्साइड पैसिवेटेड कांटैक्ट) प्राद्योगिकी पर आधारित उसके 603 डब्ल्यूपी सौर माड्यूल ने 23.32 प्रतिशत तक दक्षता प्रदर्शित की और सबसे अधिक धूप की स्थिति में एक पैनल 630 वाट बिजली पैदा करता है। कंपनी ने कहा है कि ये पैनल ज्यादा समय तक और अधिक दक्षता के साथ काम करते हैं। यह माॅडल भारत में स्वीकृत सौर पाल के माॅडलों और सौर पाल विनिर्माताओं की सूची में शामिल की शर्ताें और बीआईएस मानकों को पूरा करता है।

गौतम सोलर के निदेशक गौतम मोहंका ने कहा कि उनका नया 630 डल्यूपी आर-सिरीज टॉपकॉन सौर ऊर्जा माड्यूल सौर ऊर्जा परियोजनाओं के इंजिनियरिंग, सामान खरी और निर्माण का अनुबंध लेने वाली कंपनियों के लिए भरोसे का उत्पाद है। यह प्रौद्याेगिकी की दृष्टि से बहुत अच्छा काम करने वाला माड्यूल है और इससे भारत में स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य के लिए विश्वस्तरीय समाधान प्रस्तुत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।

 

 

Next Post

'नागरिक देवो भव' हमारा मंत्र: मोदी

Mon Sep 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्र और जीएसटी बचत उत्सव की शुभकामनाएं देते हुये सोमवार को कहा कि उनकी सरकार का मंत्र -‘नागरिक देवो भव’ है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों के नाम एक खुला पत्र साझा किया। इस पत्र […]

You May Like