मां शारदा देवी मंदिर प्रांगण में लोकगायन और नृत्य नाटिका की आज से होंगी प्रस्तुतियाँ

सतना:संस्कृति विभाग म.प्र. शासन द्वारा शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर “शक्ति पर्व” का आयोजन 22 सितंबर 2025 को सायं 6.30 बजे से मां शारदा देवी मंदिर मैहर के प्रांगण में किया जाएगा। इस प्रदेश स्तरीय महोत्सव में लोक-भक्ति गायन और आदि शक्ति को समर्पित नृत्य नाटिका के माध्यम से देवी के वैभव और महिमा को विभिन्न कला रूपों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

मां शारदा देवी की भक्ति में डूबे कलारसिकों के मध्य भोपाल के अनुराग त्रिपाठी लोकगायन की प्रस्तुति देकर सभा का आगाज करेंगे। इसके पश्चात जबलपुर की शैली धोपे एवं साथी नृत्य नाटिका “शक्तितत्वम्” के माध्यम से माता के शक्ति स्वरूप और धर्म की स्थापना की कथा को मंच पर जीवंत करेंगी। इस सुमधुर शाम का समापन जबलपुर के दीनभगत एवं अखिलेश राजा भक्ति गायन की प्रस्तुति देकर करेंगे।

Next Post

आज मॉ शैलपुत्री की पूजा अर्चना ऊर्जाधानी में तैयारियां जोरों पर

Mon Sep 22 , 2025
सिंगरौली:शारदीय नवरात्रि आज 22 सितम्बर आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा सोमवार से प्रारंभ हो गया है। जहॉ ऊर्जाधानी में शारदेय नवरात्रि को लेकर श्रद्घालुओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहे है। वहीं जगह-जगह मॉ आदि शक्ति जगदम्बा की प्रतिमाओं की स्थापना के लिये पण्डाल सजाये जा रहे हैं।नवरात्रि पर्व को लेकर […]

You May Like

मनोरंजन