पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली 15 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर 0.96 प्रतिशत उबलकर 67.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह इस दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

इंडसइंड बैंक ‘अच्छी तरह से पूंजीकृत’: आरबीआई

Sat Mar 15 , 2025
मुंबई, 15 मार्च (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक ने शनिवार को निजी बैंक इंडसइंड बैंक के बारे में बाजार की अटकलों को खारिज करते हुये कहा कि बैंक “अच्छी तरह से पूंजीकृत” है तथा बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, “कुछ तिमाहियों […]

You May Like