
छिंदवाड़ा। गलत इलाज के मामले में बुधवार को एक झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ देहात थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई की डाक्टरों की जांच समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जिसमें उक्त डाक्टर दोषी पाया गया है। डाक्टर पर धारा 106(1), 271बीएनएस नेषनल मेडिकल काउंसलिंग एक्ट 2019 की धारा 34 और मप्र आयुर्विज्ञान परिषद एक्ट 1956 की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह है मामला
बता दें कि रमन पिता बद्रीनाथ चैहान उम्र 26 साल रोहनाकला का रहने वाला है। बीमारी के चलते परिजन उसे रोहना के अरूण पिता काषीराम साहू के इलाज कराने ले गए थे। इस दौरान उन्होंने मृतक को एक इंजेक्षन लगाया था। जिसके बाद मरीज की मौत हो गई थी। मौत के बाद मृतक का पीएम कराया गया। घटना 25 अगस्त 2025 की है। इसके बाद परिजनों ने इस मामले में कलेक्टर से षिकायत की थी। षिकायत के बाद कलेक्टर ने डॉ सुधीष नागवंषी और डॉ अर्चना कैथवास की जांच समिति बनाई। जांच समिति पांच महीने की जांच के बाद पीएम रिपोर्ट और गलत इलाज होना पाया गया। जिसके बाद आज पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
