अवैध शराब से भरी गाड़ी पकड़ाई,छोला मंदिर पुलिस कर रही जांच  

भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में अवैध शराब से भरी एक गाड़ी को पुलिस ने पकड़कर कार्रवाई की है. अवैध शराब बिना वैध दस्तावेजों के राज्य से बाहर ले जाई जा रही थी.

मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ी गई अवैध शराब भोपाल से गुजरात भेजी जा रही थी. सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि इस पूरे नेटवर्क में बड़ी मात्रा में शराब को छोटे वाहनों से ट्रांसपोर्ट कर जांच एजेंसियों की नजर से बचाने की रणनीति अपनाई जा रही है.

छोला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जब्त की गई शराब और वाहन के मालिक, चालक के साथ ही शराब के स्रोत को लेकर सूचना जुटा रही है.

Next Post

अवैध उत्खनन: 4 डंपर ट्रिपर और 1 पोकलेन मशीन जब्त

Mon Feb 2 , 2026
बाकल/कटनी। बहोरीबंद तहसील के ग्राम पड़ेरही में कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध सोमवार को बड़ी कार्यवाही की गई। इस दौरान अवैध खनन में लिप्त 4 डंपर ट्रिपर जब्त कर बहोरीबंद पुलिस थाना परिसर में खड़े कराये गये। जबकि एक पोकलेन मशीन को […]

You May Like