जीआईएस का दूसरा दिन, शाह समापन समारोह में होंगे शामिल

भोपाल, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हो रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) के दूसरे और अंतिम दिन आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इसमें शामिल होंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री शाह इस समारोह के समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा आज इस सम्मेलन में आईटी एवं प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन होगा, जिसमें निवेशकों से चर्चा की जाएगी। प्रवासी एमपी समिट, नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, टेक्सटाइल, माइनिंग, शहरी विकास और ग्रीन हाइड्रोजन सेशन से जुड़ी समिट भी आज ही होगी।

इस सम्मेलन का कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उपस्थित रहे। सम्मेलन के पहले दिन डॉ यादव ने कई उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा भी की।

Next Post

इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue Feb 25 , 2025
इंदौर: विजयनगर क्षेत्र में एक युवती को सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करने और धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी रितेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पीड़िता के साथ दोस्ती का फायदा उठाकर उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी थी.विजय नगर थाने से मिली […]

You May Like