जल जीवन मिशन की पाइपलाइन बनी मुसीबत, बंधीकला में बढ़ रहा हादसों का खतरा

छतरपुर। जिले की ग्राम पंचायत बंधीकला में जल जीवन मिशन के तहत डाली जा रही पाइपलाइन अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई गहरी खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, जिसके चलते रास्ते गड्ढों और धंसान से भर गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य लापरवाही से किया जा रहा है, जिससे आमजन की जान खतरे में पड़ रही है।

हाल ही में शाम के समय एक ट्रैक्टर मिट्टी की खुदाई में धंसकर पलट गया, लेकिन गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया। ग्रामीण बताते हैं कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि आए दिन मोटरसाइकिल और अन्य वाहन फिसलकर गिर रहे हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के आने-जाने में भी बड़ी मुश्किलें हो रही हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग या सुरक्षा निर्देशों के काम जारी है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर सड़कों को दुरुस्त करने और सुरक्षित मार्ग बनाने की मांग की है। अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो किसी दिन बड़ा हादसा टाला नहीं जा सकेगा।

Next Post

सरवई में दो लोगों ने युवक पर फरसे से किया हमला, ज़िला अस्पताल में भर्ती

Thu Oct 16 , 2025
छतरपुर। सरवई थाना क्षेत्र में दीपावली के त्यौहार के बीच एक गंभीर घटना सामने आई है। बकाया पैसे मांगने पर दो व्यक्तियों ने एक युवक पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक ने बताया कि मंगल पटेल और बबलू पटेल पर करीब ₹20,000 का कर्ज था। इसी राशि […]

You May Like