
छतरपुर। सरवई थाना क्षेत्र में दीपावली के त्यौहार के बीच एक गंभीर घटना सामने आई है। बकाया पैसे मांगने पर दो व्यक्तियों ने एक युवक पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक ने बताया कि मंगल पटेल और बबलू पटेल पर करीब ₹20,000 का कर्ज था। इसी राशि का हिसाब मांगने के लिए वह उनके पास गया था, लेकिन बातचीत विवाद में बदल गई।
विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने गुस्से में आकर फरसे से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल सरवई अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर घायल को छतरपुर ज़िला अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह 16 अक्टूबर की सुबह 11:30 बजे पहुंचा।
पुलिस को घटना की सूचना दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।
