कक्षा 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, रिजल्ट और मार्क शीट अब नए ढंग से होंगे तैयार

ग्वालियर: कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए अब एजुकेशन मैनेजमेंट सिस्टम से वार्षिक परीक्षा के प्रवेश पत्र, परिणाम और अंक सूची तैयार की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग की यह नई व्यवस्था शिक्षण सत्र 2025-26 से शुरू होगी । इससे विद्यार्थियों एवं विद्यालयों दोनों को सुविधा मिलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग ने एजुकेशन मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल विकसित किया है।

इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, परिणाम और अंक सूची तैयार की जाएगी। विभाग द्वारा यह व्यवस्था शिक्षण सत्र 2025-26 से ही शुरू की जाएगी। विभाग ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है। नई व्यवस्था के शुरू होने से वार्षिक परीक्षाओं की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध हो सकेगी। साथ ही परीक्षा संबंधी कार्यों में समय की बचत के साथ प्रशासनिक दक्षता भी बढ़ेगी।
विद्यार्थियों के लिए यूनिक रोल नंबर जनरेट किए जाएंगे
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित पोर्टल के माध्यम से सभी विद्यार्थियों के लिए यूनिक रोल नंबर जनरेट किए जाएंगे, जिसके आधार पर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। वार्षिक परीक्षा परिणाम भी पोर्टल पर ही तैयार किए जाएंगे तथा विद्यार्थियों की अंकसूचियां सीधे प्रिंट की जा सकेंगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य, संभाग एवं जिला स्तर पर परीक्षा परिणामों का त्वरित विश्लेषण किया जा सकेगा।

Next Post

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में सीएम डॉ यादव की वैश्विक टेक कंपनियों से वन-टू-वन चर्चा शुरू, गूगल पैवेलियन पहुंचे

Fri Feb 20 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है। वे नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल होने के लिए गूगल पैवेलियन पहुंचे, जहां उनकी प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन […]

You May Like