इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में सीएम डॉ यादव की वैश्विक टेक कंपनियों से वन-टू-वन चर्चा शुरू, गूगल पैवेलियन पहुंचे

भोपाल: मध्यप्रदेश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है। वे नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल होने के लिए गूगल पैवेलियन पहुंचे, जहां उनकी प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन चर्चा का दौर शुरू हो गया है।मुख्यमंत्री का फोकस प्रदेश में एआई आधारित निवेश, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने पर है। बताया जा रहा है कि वे टेक कंपनियों के साथ डेटा सेंटर, एआई रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट और ई-गवर्नेंस मॉडल पर विस्तृत बातचीत कर रहे हैं।
सीएम डॉ. यादव का स्पष्ट उद्देश्य मध्यप्रदेश को एआई तकनीक के जरिए आर्थिक विकास की नई गति देना और सुशासन को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाना है। वे प्रदेश में स्मार्ट प्रशासन, पारदर्शिता और सेवा वितरण में सुधार के लिए एआई आधारित समाधान लागू करने की संभावनाओं पर जोर दे रहे हैं।समिट के दौरान निवेश आकर्षित करने, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और युवाओं को भविष्य की तकनीकों में प्रशिक्षित करने को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस भागीदारी से मध्यप्रदेश को तकनीकी निवेश और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है।

Next Post

ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 18.70 लाख की ठगी

Fri Feb 20 , 2026
जबलपुर: मदनमहल थाना क्षेत्र में टीवी सेल्स का काम करने वाले एक युवक को ऑनलाइन निवेश के नाम पर बिटक्वाइन में भारी मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने 18 लाख 70 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज […]

You May Like