दूसरी जीत के साथ टी-20 विश्वकप से विदा हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम

पल्लेकेले, 20 फरवरी (वार्ता) कप्तान मिचेल मार्श (नाबाद 64) और ट्रैविस हेड (32) की शानदार पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के 40वें मुकाबले में ओमान को नौ विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट से विदा हुई। यह टूर्नामेंट में उसकी दूसरी जीत है।

इससे पहले आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एडम जम्पा (चार विकेट), जेवियर बार्टलेट और ग्लेन मैक्सवेल (दो-दो विकेट) के बेहतरीन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 16.4 ओवरों में 104 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। ओमान के लिए वसीम अली ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली। कप्तान जतिंदर सिंह (17), हम्माद मिर्जा (16), करण सोनावले (12) रन बनाकर आउट हुये। ओमान के सात बल्लेबाज दहाई आकंडे तक भी नहीं पहुंच सके।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने चार विकेट, जेवियर बार्टलेट और ग्लेन मैक्सवेल दो-दो विकेट विकेट लिये। मार्कस स्टॉयनिस और नेथन एलिस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9.4 ओवर में एक विकेट पर 108 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।नौवें ओवर में शकील अहमद ने ट्रैविस हेड को आउटकर ओमान को पहली सफलता दिलाई। ट्रैविस हेड ने 19 गेंदों में छह चौके लगाते हुए 32 रनों की पारी खेली। कप्तान मिचेल मार्श ने 33 गेंदों में सात चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जॉश इंग्लिस ने छह गेंद में (नाबाद 12 ) रन बनाये।

 

Next Post

पूरे प्रदेश में 3 माह के भीतर लीज होल्ड भूमि होगी फ्री-होल्ड

Sat Feb 21 , 2026
जबलपुर: विधानसभा सत्र में शुक्रवार को जबलपुर उत्तर-मध्य से विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने क्षेत्र के 5,000 से अधिक परिवारों की लीज होल्ड भूमि को फ्री-होल्ड कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक द्वारा लगाए गए तारांकित प्रश्न (क्र. 1411) पर चर्चा के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने […]

You May Like