इटका–गोंझी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, 19 वर्षीय आशीष गंभीर

नैनपुर: नैनपुर के इटका–गोंझी सड़क मार्ग पर गुरुवार सुबह 10 बजे के लगभग रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान आशीष पावले (19 वर्ष), निवासी ग्राम अतरिया के रूप में हुई है। आशीष अपने एक रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद किसी आवश्यक कार्य से गोंझी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक पीछे या सामने से आए अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के तुरंत बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरक्षक 696 मुकेश रंगडाले एवं डायल 112 वाहन के पायलट लोकेश जंघेला कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुँचे और घायल युवक को प्राथमिक सहायता देते हुए सिविल अस्पताल नैनपुर पहुँचाया।
जहाँ डॉक्टरों द्वारा घायल का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Next Post

शुरूआती कारोबार में लुढ़के शेयर बाजार

Thu Jan 29 , 2026
मुंबई, 29 जनवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बिकवाली देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़क गया।सेंसेक्स 24.28 अंक की बढ़त में 82,368.96 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत गिरावट में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 418.12 अंक (0.51 प्रतिशत) […]

You May Like