केजरीवाल ने नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार परीक्षाओं को सफलतापूर्वक कराने में असफल रही है। श्री केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रश्नपत्र लीक को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि यह लोगों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि अब तक चार बार नीट पेपर लीक हो चुका है। इससे साबित होता है कि बड़े स्तर पर कोई मिलीभगत है।
आप नेता ने कहा कि जो पेपर लीक नहीं रोक सकते हैं वह सरकार क्या चलायेंगे।

सरकार लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने छात्रों से जन आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतरने का भी आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों को लेकर तीन मई को हुई नीट-यूजी (2026) की परीक्षा रद्द कर दी है। एजेंसी ने एक बयान में बताया कि इस परीक्षा का आयोजन आगे अधिसूचित तारीख को किया जाएगा, जिसके लिए परीक्षार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

.....

Next Post

व्यारमा नदी में नहा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, दूसरे लोगों ने बचाई जान

Tue May 12 , 2026
दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दिनारी गांव में मंगलवार दोपहर व्यारमा नदी में नहा रहे एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.नदी में नहा रहे दूसरे लोगों ने युवक को बचाया और तत्काल इलाज के लिए जिला […]

You May Like