मांस-मछली की दुकानों और बढ़े दूध के दामों को लेकर हिंदू धर्म सेना ने खोला मोर्चा

जबलपुर। शहर में धार्मिक नामों से संचालित मांस-मछली एवं मटन की दुकानों एवं लगातार बढ़ रहे दूध के दामों को लेकर हिंदू धर्म सेना ने मोर्चा खोलते हुए जिला प्रशासन को शिकायत सौंपी। जिसमें मांग की गई कि मांस, मछली एवं मटन की दुकानों, होटलों के नामों में देवी-देवताओं एवं धार्मिक नामों के उपयोग की जांच की जाए। संगठन ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े नामों का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग करने से लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। वहीं, जबलपुर में दूध के बढ़ते दामों को लेकर भी संगठन ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। ज्ञापन में कहा गया कि दूध का दाम लगभग 80 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जिससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। हिंदू धर्म सेना ने दूध की कीमतों में हुई वृद्धि की जांच करने, निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतों पर निगरानी रखने तथा आम जनता को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर संस्थापक योगेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत, मुकेश रजक, दिनेश छापेल, रवि राजपूत, आयुष तिवारी, आयुष पांडे, आदित्य सेन, सोनू तिवारी, साहिल यादव, अभय राजपूत, भरत पासी, उपस्थित रहे ।

Next Post

प्राकृतिक खेती, बायो रिसोर्स सेंटर का संयुक्त संचालक कृषि ने लिया जायजा

Fri Oct 30 , 2026
जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड शहपुरा के कमतिया मेंआत्मा परियोजना द्वारा स्थापित बायो रिसोर्स सेंटर का संयुक्त संचालक कृषि के एस नेताम ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कृषकों की बैठक लेकर प्राकृतिक खेती की गतिविधियों एवं उनके परिणामों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में […]

You May Like