
मऊगंज। विजयादशमी पर्व पर सांसद जनार्दन मिश्र ने मऊगंज जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें जीवन में नैतिकता, सदाचार और सत्यनिष्ठा को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह सहित पुलिस के अधिकारी और संभ्रांतजन उपस्थित रहे।
