
सिंगरौली। जिला जेल सिंगरौली में एक बार फिर कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गडहरा निवासी अनुज दुबे की मृत्यु जेल परिसर में हो गई।
मृत्यु के कारणों को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है, जिससे मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों ने भी इस घटना पर चिंता जताई है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी माडा निवासी एक बंदी की मृत्यु पिछले महीने जिला जेल में हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने जेल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल जेल प्रशासन ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। चोरी के आरोप में 9 महीने से बंद था कैदी। कुछ दिनों से चल रहा था बीमार। जिला चिकित्सालय परिसर में मृतक के परिजनों ने शुरू किया जमकर हंगामा ।, स्थिति तनावपूर्ण। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद।
