खजुराहो में विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य आयोजन,पारंपरिक वेशभूषा में निकली रैली

छतरपुर। विश्व आदिवासी दिवस पर गोंडवाना अधिकारी कर्मचारी संघ एवं ‘प्रयास’ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में रैली निकालकर अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।

रैली में युवा, महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठजन शामिल हुए। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और नृत्य के साथ निकली रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के अधिकारों और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।

वक्ताओं ने जल, जंगल और जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए शिक्षा, नशामुक्ति और रोजगार को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही आदिवासी समाज के युवाओं को आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में शासन से आदिवासी भवन निर्माण, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के लिए स्थान आवंटित करने, प्रभावितों को उचित मुआवजा देने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और एसटी-एससी वर्ग के रिक्त पद भरने की मांग रखी गई। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Next Post

मड़िया बांध के जलद्वार आज शाम 6 बजे खोले जाएंगे, बीना नदी में जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका

Mon Aug 10 , 2026
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना संयुक्त सिंचाई एवं बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत मडिया बांध में भारी वर्षा के कारण अतिरिक्त जल की निकासी के लिए आज 10 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे जलद्वार खोले जाने की संभावना है। इससे बीना नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। […]

You May Like