लिमपड़ाव की पहाड़ी पर 35 हजार पलाश के बीजों का रोपण

बुरहानपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ ग्राम लिमपड़ाव की पहाड़ी पर 35 हजार पलाश के बीजों का विशाल बीजारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार ने किया। इस प्रेरणादायी अभियान में लगभग 150 श्रमवीरों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

बीजारोपण अभियान में सरस्वती शिशु मंदिर एवं एटीएम पब्लिक स्कूलए बोदरली के विद्यार्थियों ने बढ़.चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर अधिकारी प्रमोद मोदी,मनीष कुवादे, डी एफ चव्हाण, विजय सोलंकी, गायत्री परिवार के मनोज तिवारी,संजय राठौड़, सुधीर गुप्ता, विजय पाटिल,घनश्याम पवार,संतोष जाधव,चंपालाल जाधव, दिनकर प्रजापति,प्राचार्य प्रीति तोमर, आवेश तोमर, विजय राठौड़, गिरधारीलाल वास्कले ,संदीप पाटिल सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

बीजारोपण के पश्चात डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पलाश के वृक्षों के पर्यावरणीय,जैव विविधता एवं जल संरक्षण में योगदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज बोया गया प्रत्येक बीज आने वाली पीढिय़ों के लिए हरियाली,स्वच्छ वातावरण और जीवन का आधार बनेगा।

कार्यक्रम के अंत में गायत्री परिवार के मनोज तिवारी ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। पर्यावरण मित्र संजय राठौड़ ने बताया कल झिरी की पहाड़ी पर वृहद बीजारोपण होगा,यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बनकर उभरा।

Next Post

राजस्व वसूली में तेजी और समय पर बदलें खराब ट्रांसफॉर्मर: मुख्य अभियंता

Wed Jul 22 , 2026
सागर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय में सागर संभाग की समीक्षा बैठक मे मुख्य अभियंता देवेन्द्र कुमार ने अधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली एवं बिजली बिलो की वसूली में तेजी लाए और बडे बकायादारो के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करे । साथ ही […]

You May Like