देहरादून 30 जून (वार्ता) उत्तराखंड में मंगलवार को मानसून ने दस्तक दे दी है।
मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के डाॅ. रोहित थपलियाल ने आज बताया कि मानसून ने 30 जून को राज्य में दस्तक दे दी है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जून में प्रदेश में 83 मिमी बारिश हुई है, जबकि जून का औसत 132 मिमी है।
