शिवपुरी में राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, प्रशासन ने संचालकों पर की कार्रवाई

शिवपुरी। शिवपुरी के कोलारस में राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू करवाई।

शिवपुरी में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों के बीच असंतोष देखने को मिला। पिछोर अनुविभाग के चरखऊ गांव में लगभग दो महीने से राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

चक्काजाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। तब कहीं ग्रामीण मौके से हटने को तैयार हुए।

चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों का ये आरोप है कि राशन दुकान के सेल्समैन ने उनसे अंगूठा तो लगवा लिया है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें दो महीने से राशन नहीं मिला है। इस वजह से ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम लगाया है ताकि उन्हें अपना राशन मिल सके।

*तहसीलदार ने दी समझाइश*

ग्रामीणाें ने पुलिस से मौके से हटने से मना कर दिया। उसके बाद तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद तुरंत ही राशन बंटवाना शुरू किया। राशन वितरण शुरू होने के बाद ग्रामीण चक्काजाम खत्म कर मौके से हटने को तैयार हुए।

Next Post

ग्वालियर में दो तस्कर गिरफ्तार, बैग में छिपाकर ले जा रहे 1.60 लाख रुपये का अवैध गांजा

Sat Sep 12 , 2026
ग्वालियर। जिले की सीमा पर बसे महाराजपुरा थाना की बरेठा पुलिस चौकी ने दो तस्करों को अवैध गांजे के साथ पकड़ा है, इनके पास से जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। थाना महाराजपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लक्ष्मणगढ़ पुल […]

You May Like