आरक्षक का रौब सरकारी जमीन पर कब्जे का विवाद: पड़ोसी को दी जान से मारने की धमकी

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवकुलिया में सरकारी जमीन पर खेती को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर विवाद सामने आया है। बताया गया है कि यह विवाद तब बढ़ गया जब एक पक्ष से जुड़ा पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक ने अपने पड़ोसी को जान से मारने की धमकी दे डाली।

प्रार्थी भागचंद्र पटेल, कमलेश पटेल और महेंद्र पटेल ने बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दबंग लोग सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं और विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि विवादित भूमि पर खेती का अधिकार पुराने रिकॉर्ड के अनुसार उनका है, लेकिन विरोधी पक्ष जबरन खेती करना चाहता है।

पीड़ितों ने मांग की है कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने आवेदन प्राप्त कर जांच प्रारंभ करने की बात कही है।

 

 

Next Post

आरएसएस शाखा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर मामला दर्ज

Thu Oct 30 , 2025
छतरपुर। आरएसएस की शाखा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, शहर के स्टेडियम में प्रतिदिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा लगती है, जहां संघ के स्वयंसेवक नियमित रूप से गतिविधियों में शामिल होते हैं। इसी […]

You May Like