पीएम आवास की किश्त के एवज में 6000 की रिश्वत लेते पंचायत सचिव और भृत्य रंगे हाथ गिरफ्तार

दमोह। लोकायुक्त सागर की टीम ने सोमवार, 11 मई 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की ग्राम पंचायत तेजगढ़ के सचिव और भृत्य को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा.

*पीएम आवास की दूसरी किश्त के बदले मांगी थी रिश्वत*

लोकायुक्त टीआई आवेदक महेन्द्र कोष्टी पिता अमृतलाल कोष्टी, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम तेजगढ़ ने लोकायुक्त एसपी सागर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी.शिकायत के अनुसार, आवेदक की पत्नी उषा कोष्टी के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था.आरोपी सचिव जुगराज सिंह पिता स्व. जवाहर लोधी, उम्र 49 वर्ष, द्वारा आवास की दूसरी किश्त डालने और जियो टैगिंग करने के एवज में 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी.

*सत्यापन में 4 हजार ले चुका था सचिव*

लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया.सत्यापन के दौरान सचिव जुगराज सिंह पहले ही 4,000 रुपये ले चुका था. शेष 6,000 रुपये लेते हुए सोमवार को ग्राम पंचायत तेजगढ़ में ट्रैप कार्रवाई की गई.

*दोनों आरोपी गिरफ्तार*

इस कार्रवाई में आरोपी सचिव जुगराज सिंह और चौकीदार गुड्डा रैकवार पिता चेतराम रैकवार, उम्र 60 वर्ष, को 6,000 रुपये की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया गया.यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग सागर की टीम द्वारा की गई. दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.लोकायुक्त ने आमजन से अपील की है कि रिश्वत मांगने की शिकायत टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं. रिश्वत लेते हुए निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, निरीक्षक रंजीत सिंह तथा लोकायुक्त सागर टीम रही.

Next Post

मार्तण्ड उग्र: पारा 40 डिग्री पार, लू के थपेड़ों ने झुलसाया

Mon May 11 , 2026
जबलपुर। सोमवार को पारा 40 डिग्री पार हो गया। दिनभर मार्तण्ड के तेवर उग्र रहे। दिन में ऐसा लग रहा था कि मानो जैसे आसमान से आग बरस रही हो। लू के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। तपिश और लू के चलते लोग बेहाल रहे। गर्मी और सूर्यदेव से बचने […]

You May Like