आप की भष्ट्र सरकार ने पंजाब के हर नागरिक को कर्ज में डुबोया

नयी दिल्ली 27 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पंजाब सरकार पर महिला कर्मचारियों से झूठ बोलने, राज्य के खजाने को लूटने और हर नागरिक को कर्ज में डुबाने का आरोप लगाया है। श्री भंडारी ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में तीन लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी अलग-अलग जगहों धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इन कर्मचारियों में लगभग 35 प्रतिशत महिलाएं भी हैं। अब वे कह रही हैं कि आप की भ्रष्ट सरकार ने हमसे झूठ बोला।

उन्होंने कहा कि आप ने सरकारी कर्मचारियों को 18 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने का वादा किया, लेकिन अभी तक भी दे नहीं पायी है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री मान और श्री केजरीवाल मिलकर पंजाब को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप ने जैसे दिल्ली को लूटा था, वैसे ही पंजाब को लूट रही है।
श्री भंडारी ने कहा कि आप ने दिल्ली में ‘शीश महल’ बनाया और नेताओं को फ़ायदा पहुँचाया, लेकिन आम जनता को नहीं। वही मॉडल अब पंजाब में भी लागू कर रहे हैं और भ्रष्टाचार में बुरी तरह फँसे हुए हैं, जिसकी वजह से कर्मचारियों को डीए नहीं मिल रहा है। पंजाब की भ्रष्ट सरकार ने राज्य के हर हर व्यक्ति को कर्ज़ में डुबो दिया है। पंजाब के हर व्यक्ति पर 1.23 लाख रुपये का कर्ज़ है।

.....

Next Post

पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत, नेबुलाइजर फटने से लगी आग

Thu Aug 27 , 2026
इस्लामाबाद, 27 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, […]

You May Like

Play sound