पांढुरना। पत्नी वियोग से दु:खी पति ने अपनी पत्नी को वापस घर बुलाने के लिए नगर के उसी बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया,जिस पर पश्चिम बंगाल का वृध्द तीन दिनों तक चढक़र बैठ गया था,जिसे नीचे उतारने में प्रशासन को काफी मश्कत करनी पडी थी,शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के ग्राम सावजपानी का 23 वर्षीय युवक विजय तुमडाम टावर पर चढ़ कर बैठ गया,और जब तक उसकी पत्नी को उसके घर नहीं लाया जाता तब तक इसी टावर पर बैठे रहने की बात कह रहा है ।
नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले नागपुर भोपाल मार्ग के तीन शेर चौक स्थित बीएसएनएल के टेलीफोन टावर पर शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के ग्राम सावजपानी निवासी विजय पिता बाबुराव तुमडाम चढ़ गया है,सूचना मिलते ही इसे नीचे उतारने के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों को इस युवक ने बताया दिया है कि उसकी पत्नी अंजली 21 जिसके साथ उसकी दो माह पहले ही 10 मई 2026 को ग्राम नीलकंठ में जाति रीति रिवाज से शादी हुई थी,लेकिन अब उसकी पत्नी वाद विवाद कर उसके मायके चली गई है,जब तक उसकी पत्नी वापस घर नहीं लौट जाती तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेंगा । हाला कि इसे नीचे उतारने इसी युवक का दोस्त भी टावर पर जाकर चढ़ बैठा है,लेकिन यह उसकी बात भी नहीं मान रहा है,अब दोनों टावर पर जाकर चढ़ बैठे है,इन दोनों को नीचे उतारने के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ ही पुलिस के जवान,जिला प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच जदेजहत कर रहें है।
