पीएम मोदी आज करेंगे पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ, सीएम डॉ यादव रहेंगे शामिल

टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले में लगभग 189 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वे विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से रेलवे अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ जिले में विकास परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

Next Post

अवनीश दुबे बने जिला प्रवक्ता नियुक्त

Fri Jul 17 , 2026
सिंगरौली: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिंगरौली शहर जिला कांग्रेस में नई नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार अवनीश दुबे को जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश 15 जुलाई को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय […]

You May Like