ग्वालियर चेंबर चुनाव: डॉ. प्रवीण अग्रवाल दूसरी बार बने अध्यक्ष, 617 वोटों से दर्ज की जीत

ग्वालियर:चंबल अंचल के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के त्रिवार्षिक चुनाव में डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने व्हाइट हाउस के आधिकारिक उम्मीदवार पारस जैन को 617 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में करीब 93 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ।

व्हाइट हाउस ने मानसेवी सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष सहित तीन प्रमुख पदों पर जीत हासिल की, जबकि क्रिएटिव हाउस ने संयुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद अपने नाम किए। नतीजों के बाद चेंबर परिसर में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।

Next Post

सरकारी फिजूलखर्ची पर सख्ती, निगम-मंडलों से मांगा लाभांश; विदेश यात्राओं और होटल बैठकों पर रोक

Sat Jul 18 , 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी खर्चों पर नियंत्रण और वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वित्त विभाग ने सभी विभागों, निगम-मंडलों, सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों और जिला प्रशासन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने तथा लाभ अर्जित करने वाले […]

You May Like