तेहरान, 01 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) इज़रायली वायुसेना ने ईरान की राजधानी तेहरान पर फिर से नये हमले शुरू किये हैं। इज़रायली रक्षा बल (आइडीएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी।
अमेरिका के साथ मिलकर किये गये हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई के मारे जाने के एक दिन बाद, एक बयान में कहा गया, “ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ शुरू होने के बाद पहली बार: आइडीएफ तेहरान के बीचों-बीच ईरानी आतंकी शासन के ठिकानों पर हमला कर रहा है। पिछले दिन, इज़रायली वायुसेना ने हवाई बढ़त बनाने और तेहरान तक का रास्ता बनाने के लिए बड़े पैमाने पर हमले किये।”
तेहरान से मिली खबरों के मुताबिक, रविवार सुबह शहर के कई इलाकों में धमाके हुए। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयी तस्वीरों में तेहरान के कई हिस्सों से घने धुएं के बड़े बादल उठते हुए दिख रहे हैं।
