एसटी, एससी,ओबीसी छात्र झूठी शिकायत करते हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए : रीना बोरासी

ग्वालियर: मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाये गए यूजीसी नियम 2026 पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस नियम में यह प्रावधान होना चाहिए कि एसटी,एससी, ओबीसी छात्र यदि झूठी शिकायत करते हैं तो शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.जब उनसे पूछा कि कांग्रेस यूजीसी नियम का समर्थन करती है ? या विरोध ? मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का जवाब था – हम ना समर्थन कर रहे हैं ना विरोध.

हम सभी के साथ हैं. यह पूछे जाने पर कि सवर्ण समाज के दबाव में मोदी सरकार यदि यूजीसी 2026 नियम को वापस लेती है या ‘ ‘ रिव्यू ‘ करती है तो कांग्रेस विरोध करेगी ? या समर्थन ? रीना बोरासी ने जवाब दिया – हम विरोध भी नहीं कर रहे हैं, समर्थन भी नहीं कर रहे हैं. हो सकता है सवर्ण समाज को ओबीसी से दिक्कत हो, क्योंकि ओबीसी को इसमें शामिल किया गया है.रीना बोरासी ने पार्टी विधायक
फूलसिंह बरैया के महिलाओं के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान को आपत्तिजनक नहीं माना. वह तर्क देती हैं कि फूलसिंह बरैया ने किसी और के कहे शब्दों को कहा था, वे बरैया के शब्द नहीं थे।

Next Post

बड़ा हादसा टला, कोहरे में मिट्टी के ढेर पर चढ़ी बस, कंटेनर ने मारी

Thu Jan 29 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-46 पर पूरनखेड़ी के पास भगवती वेयरहाउस के सामने सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हाईवे पर नवीन ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते सड़क की एक लेन बंद की गई […]

You May Like