एसआईआर को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, निष्पक्ष मतदाता पुनरीक्षण की मांग

छतरपुर। नगर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार 19 जनवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस पदाधिकारियों ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और चुनाव आयोग के निर्धारित नियमों के अनुसार कराए जाने की मांग रखी।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पूरे प्रदेश में इस समय एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है और इसके अंतिम चार दिन शेष हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम जोड़े और हटाए जा रहे हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की अनियमितता या पक्षपात की आशंका को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत, पारदर्शिता के साथ और सभी राजनीतिक दलों की जानकारी में की जाए, ताकि किसी भी मतदाता के अधिकारों का हनन न हो।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष मतदाता सूची बेहद जरूरी है और इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Next Post

ब्रेक फेल होने से कैड़ी तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्राला पलटा,टला बड़ा हादसा

Mon Jan 19 , 2026
छतरपुर। जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कैड़ी तिराहे के पास बीती शाम एक तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। ट्राला पलटने से कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी […]

You May Like