
सीधी। जिले में बहरी थानांतर्गत अमरपुर गांव में आग लगने से तीन घरों में लाखों की क्षति हुई। बस्ती में आग लगते ही कोहराम मच गया। लोग आग पर काबू करने जूझते रहे। वहीं सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक तीन घर आग की चपेट में आ चुके थे। बस्ती में कच्चे घरों के आसपास होने और दोपहर में हवा चलने से आग लगते ही धुआं का गुबार चारों तरफ फ़ैल गया। धुंआ के कारण भी आग पर काबू पाना मुश्किल था। आग लगने से प्रभावित सभी परिवार गरीब तबके के बताए गए हैं। पुलिस एवं राजस्व अमला भी मौके में पहुंच कर जानकारी लेने में जुटा रहा।
