ग्वालियर में थम नहीं बारिश, तिघरा डैम के गेट खोले, ग्वालियर और मुरैना में आज भारी बारिश का अलर्ट

ग्वालियर: चंबल क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर जारी है। ग्वालियर जिले में बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश जारी है। शहर में तिघरा डैम के एक बार फिर से गेट खोलना पड़ा। आज भी चंबल क्षेत्र के कई जिलों में पानी गिरने के अलर्ट जारी किए गए हैं।

ग्वालियर-मुरैना समेत 16 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक चक्रवात बना हुआ है जिसके चलते कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान शिवपुरी जिले में भी पानी गिरा। ऐसा ही मौसम आज भी बने रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि, सीजन में अब तक औसत 34.2 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। ऐसे में 2.8 इंच बारिश और होने पर सीजन का कोटा फुल हो जाएगा। गुना जिले में औसत 52 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है जबकि अशोकनगर में 50 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Next Post

मणिमहेश कैलाश यात्रा पर गए शिवपुरी के 14 श्रद्धालु फंसे, सिंधिया से मांगी मदद

Mon Aug 25 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी से मणिमहेश कैलाश यात्रा पर गए 14 श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के चंबा में फंस गए है। बड़सर के पास बादल फटने से रास्ता बंद हो गया है। रास्ता बंद होने से शिवपुरी के 14 श्रद्धालु वहां फंस गए। भारी बारिश और बादल फटने के कारण रविवार शाम से […]

You May Like