मां-बेटे समेत पड़ोसी पर हमला

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत कोष्टा मोहल्ला में बदमाशों ने मां-बेटे समेत पड़ोसी पर हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।पुलिस के मुताबिक नीरज यादव 31 वर्ष निवासी कोष्टा मोहल्ला गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नैक्शा वर्कशॉप में काम करता है बीती रात लगभग 10 अपने घर में मोबाइल में गेम खेल रहा था.

मोहल्ले में झगड़े की आवाज आने पर बाहर आकर देखा हितकारिणी स्कूल के पास रहने वाला बंटी एवं चौधरी मोहल्ला निवासी बम्बू, अम्बर व अन्य साथी उसके पड़ोसी साहिल सेन से शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांग रहे थे, साहिल ने पैसे देने से मना किया तो सभी साहिल के साथ विवाद करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, साहिल की मॉ कल्पना सेन घर से बाहर आकर बीच बचाव करने लगीं तो उनके साथ भी मारपीट की वह बीच बचाव करने लगा तो उसके साथ बंटी, बम्बू, अम्बर एवं उनके साथी मारपीट करने लगे बंटी ने धारदार हथियार से हमला कर वायें हाथ की हथेली में चोट पहुॅचा दी।

Next Post

पर्दापण टेस्ट में छह विकेट लेकर सुथार, हिरवानी के क्लब में हुए शामिल

Mon Jun 8 , 2026
मुल्लनपुर, 08 जून (वार्ता) अफगानिस्तान के खिलाफ पर्दापण टेस्ट मैच में 33 रन देकर छह विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज मानव सुथार, नरेंद्र हिरवानी के खास क्लब में शामिल हो गये है। यह किसी भारतीय द्वारा पर्दापण टेस्ट पारी में दूसरा सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन है और लगभग चार दशकों […]

You May Like