सीपीसीटी परीक्षा 11 और 12 जनवरी को आयोजित होगी

सतना :मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) से प्राप्त जानकारी अनुसार 29, 30 नवंबर और 1 दिसम्बर 2024 को तकनीकी कारणों से रद्द की गई सीपीसीटी (कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट) परीक्षा आगामी 11 और 12 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा में केवल वही परीक्षार्थी शामिल हो सकते है जिन्होंने दिनांक 29, 30 नवंबर और 1 दिसम्बर की परीक्षा के लिए पूर्व में आवेदन किया था। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र सीपीसीटी पोर्टल (www.cpct.mp.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं।

Next Post

बाइक बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक, ड्राइवर चोटिल

Tue Jan 7 , 2025
सीधी:जिले में आज फिर हुए सड़क हादसा में ट्रक चालक की जान बाल -बाल बची । हादसे के वक्त तेज रफ्तार ट्रक अचानक सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोट आई है।गनीमत रही कि उसकी जान […]

You May Like