सीधी:जिले में आज फिर हुए सड़क हादसा में ट्रक चालक की जान बाल -बाल बची । हादसे के वक्त तेज रफ्तार ट्रक अचानक सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोट आई है।गनीमत रही कि उसकी जान बाल -बाल बच गई । जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सोमवार को शहर के पटपरा मार्ग में राम जानकी मंदिर के समीप हुआ। घटना के दौरान ट्रक आसाम से बास लेकर के शहडोल की तरफ जा रहा था ।
सीधी शहर के समीप राम जानकी मंदिर के पास जब ट्रक पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसकी वजह से ट्रक चालक को मामूली चोट आई। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई। हादसे के बाद ट्रक चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उसका उपचार किया गया। हादसे में ट्रक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुका है और सड़क से हटाने का कार्य वहां मौजूद लोगों के द्वारा किया गया। दरअसल सीधी जिले में तेज रफ्तार की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं यही कारण है कि यह सड़क हादसा सामने आया है।
