माढ़ोताल क्रॉसिंग से रोज बन रही जाम की स्थिति

परमानेंट नहीं हो पा रही यातायात व्यवस्था

जबलपुर: शहर की यातायात व्यवस्था दिन- ब- दिन बेपटरी होती जा रही है। जिसमें खास तौर पर यह देखा गया है कि माढ़ोताल चुंगी नाका पर बने तिराहे का ट्रैफिक प्लान पूरी तरह से फेल होता हुआ नजर आ रहा है । शहर से जाते हुए माढ़ोताल तिराहे पर दो मुख्य मार्ग हैं,जिसमें एक मार्ग कटंगी की तरफ जाता है तो दूसरा मार्ग पाटन की तरफ जाता है। जिसमें दीनदयाल से आ रहे वाहनों को अगर कटंगी की तरफ जाना पड़ता है तो उनको पाटन रोड पर ही बने माढ़ोताल थाने के सामने से ही वाहनों को क्रॉसिंग करनी पड़ती है। जिसके कारण पीछे से आने वाले वाहन रुक जाते हैं और क्रॉसिंग होते समय पाटन जाने वाले मार्ग और कटंगी तरफ जाने वाले मार्ग के वाहन चालकों की लाइन लगती जाती है।
घंटों तक फंसे रहे वाहन चालक
रोजाना ही को चुंगी नाका से लेकर आई टी आई तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही हैं। जिसमें वाहन चालक घंटों तक इस ट्रैफिक में फंसे रहे। जिसका मुख्य कारण यह है की चुंगी नाका में कटंगी रोड पर जाने के लिए माढ़ोताल चौकी के सामने से ही क्रॉसिंग करनी पड़ती है,जिसकी वजह से वाहन दूसरी सडक़ पर जाने के लिए क्रॉसिंग में रुक जाते हैं। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें कभी- कभी दीनदयाल तक पहुंच जाती है।
तिराहे का ट्रैफिक प्लान नहीं बना पा रही पुलिस
माढ़ोताल चुंगी नाका का ट्रैफिक प्लान पिछले कई वर्षों से ऐसे ही बदलता हुआ नजर आ रहा है।  जिसमें कई बार बैरिकेटिंग को अलग-अलग रूप में रखकर इसका ट्रैफिक प्लान बनाते रहते हैं। लेकिन उसके बावजूद भी यहां के जाम लगने की स्थिति पर कोई भी सुधार नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते यहां तिराहे पर रोजाना जाम की स्थिति बन रही है

Next Post

करोड़ों की खरीदी धान, नहीं किया भुगतान

Sat Jan 18 , 2025
किसानों का माल हड़प व्यापारी 10 दिन से लापता जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत व्यापारी द्वारा 25 से अधिक किसानों की फसल खरीद कर भुगतान किए बिना ही लापता हो चुका है। जिसके चलते करोड़ों रुपए का भुगतान किसानों का अटका हुआ है। मामले की शिकायत किसानों ने थाने मेेंं की […]

You May Like