करोड़ों की खरीदी धान, नहीं किया भुगतान

किसानों का माल हड़प व्यापारी 10 दिन से लापता

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत व्यापारी द्वारा 25 से अधिक किसानों की फसल खरीद कर भुगतान किए बिना ही लापता हो चुका है। जिसके चलते करोड़ों रुपए का भुगतान किसानों का अटका हुआ है। मामले की शिकायत किसानों ने थाने मेेंं की है।जानकारी के अनुसार मझौली क्षेत्र के कई ग्रामों के किसानों से अमित अग्रवाल पिता रविंद्र अग्रवाल निवासी आनंद परिसर ग्रीन सीटी ने  किसानों से गेहूं धान, उड़द और मक्का आदि की खरीदी अपनी फर्म अमित ट्रेडर्स के और नर्मदा ट्रेडर्स के नाम से की है। परंतु सभी फसलों का भुगतान किए बिना ही अमित अग्रवाल लगभग 10 दिनों से लापता है, जिसके कारण किसानों को उनकी उपज का भुगतान नहीं हुआ है।
27 किसानों से खरीदी करोड़ों की उपज
जानकारी के अनुसार मझौली क्षेत्र के लगभग 27 किसानों ने लिखित रूप से मझौली थाने में पहुंचकर व्यापारी अमित अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि एक- एक किसानों से व्यापारी ने लाखों रूपये की फसल खरीदी है, जिसमें सभी किसानों का कुल भुगतान करोड़ों में अटका हुआ है। उपज खरीदने के बाद व्यापारी ने कुछ किसानों से सोमवार 6 जनवरी को भुगतान करने कहा था, जिसके बाद से व्यापारी का फोन बंद है और वह गायब है।
परिवार की भूमिका संदिग्ध
किसानों ने आरोप लगाया है कि व्यापारी के गायब होने में उसके परिवार की भूमिका भी संदिग्ध है। परिवार वालों को पता है कि व्यापारी अमित अग्रवाल कहां पर छुपा बैठा हुआ है। परिवार वालों ने उसकी गुमशुदी की रिपोर्ट भी थाने में एक प्लानिंग के तहत दर्ज करवा दी है। जिससे लोगों को लगे कि वह कहीं गायब हो चुका है, जिसकी जानकारी भी परिवार वालों को नहीं है।

Next Post

कलेक्टर को उपस्थिति के निर्देश दिए तो हो गया आदेश का पालन

Sat Jan 18 , 2025
अपर कलेक्टर की पेंशन भुगतान का पेश किया गया जवाब जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने कलेक्टर को उपस्थिति के निर्देश दिए तो पेंशन भुगतान संबंधी जवाब प्रस्तुत कर दिया गया। मामला अपर कलेक्टर की पेंशन से संबंधित है, जिसे प्राप्त करने के लिए वे विगत ढ़ाई वर्ष से कानूनी लड़ाई लड़ […]

You May Like