बारिश से पहले सड़क और ब्रिज निर्माण कार्य करे पूर्ण

इंदौर: कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सड़कों की मरम्मत, अपूर्ण सड़क एवं ब्रिज निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए.कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव अथवा यातायात अवरोध जैसी स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए अभी से प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं.

बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी, स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन, अपर कलेक्टर रोशन राय, नगर निगम इंदौर के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया गया. कलेक्टर ने खंडवा रोड, उज्जैन रोड तथा मुंबई-आगरा रोड पर चल रहे सड़क एवं ब्रिज निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बारिश के पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश कार्य पूर्ण नहीं हो पाते हैं, तो वहां वैकल्पिक एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन एवं वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यातायात बाधित करने वालों पर हो कार्रवाई
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सड़कों पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात सुधार के लिए जनजागरूकता जितनी आवश्यक है, उतनी ही जरूरी सतत प्रवर्तन एवं कार्रवाई भी है. बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधार कार्यों की समीक्षा भी की गई. अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं.

Next Post

35 दिनों बाद पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दुर्गम जंगलों से दबोचा

Wed May 27 , 2026
बड़वानी: पुलिस ने एसपी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे पिता के हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 को चंदन नामक युवक द्वारा अपने पिता की हत्या कर फरार हो जाने की सूचना पर थाना कोतवाली में अपराध […]

You May Like