बांसवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार 20 हजार का इनामी आरोपी अफजलपुर पुलिस की गिरफ्त में

मंदसौर। जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी ग्रामीण गिरिश जेजूलकर के मार्गदर्शन में अफजलपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

10 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुष्कर दास बैरागी पिता कमलदास (26), निवासी रावटी, थाना सीतामऊ, जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बांसवाड़ा जिले के कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 145/2023, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के मामले में घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत, प्रधान आरक्षक तेजकरण चौहान, आरक्षक भूपेंद्र पाटीदार, घनश्याम पाटीदार, जितेंद्र राठौर एवं राहुल सियार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

गरोठ में सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, घटना से क्षेत्र में आक्रोश

Tue Nov 10 , 2026
गरोठ। गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम लुक्का (चिकनिया) में सात वर्षीय मासूम खुशी आदिवासी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मासूम के साथ हुई इस अमानवीय घटना की जानकारी सामने आते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्र […]

You May Like