मरसर में गंभीर मारपीट एवं आगजनी के मामले में 13 नामजद आरोपी गिरफ्तार

सीधी। कमर्जी पुलिस ने ग्राम मरसर में गंभीर मारपीट एवं आगजनी के मामले में 13 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि 01 अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी रविप्रकाश के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कमर्जी सुधाकर परिहार के नेतृत्व में थाना कमर्जी पुलिस द्वारा ग्राम मरसर में हुई गंभीर मारपीट एवं आगजनी की घटना में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 13 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में संलिप्त 01 अन्य आरोपी की सघनता से तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार दिनांक 16 जुलाई 2026 की सुबह ग्राम मरसर में जमीनी विवाद को लेकर आरोपी परदेशी रजक एवं उसके परिजन लाठी, डंडा, हंसिया एवं टांगी जैसे हथियारों से लैस होकर फरियादी शिवकुमार रजक के घर के आंगन में घुस आए।

आरोपियों द्वारा फरियादी शिवकुमार रजक, उनके पिता हिन्छलाल, माता हिरऊआ, पत्नी रामकली, भाई लवकुश, बेटी रूबी एवं भयाहू पूनम के साथ मारपीट की गई, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपियों द्वारा घर की परछी एवं लकड़ियों में आग लगा दी गई तथा फरियादी एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर थाना कमर्जी में धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 326(जी), 191, 191(3), 190 बीएनएस के तहत विवेचना प्रारंभ की गई।

इन आरोपियों की गिरफ्तारी-

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03 सितंबर 2026 को प्रकरण में नामजद 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रामबली रजक, श्यामलाल रजक, राजकुमार रजक, रामसिया रजक, आशीष रजक, विनीत रजक, मोहित रजक, दीपक रजक,

केशकली रजक पति राजकुमार रजक, आशा रजक पति नीरज रजक, देवकली रजक पति श्यामलाल रजक, सीता रजक पति आशीष रजक, परदेशी रजक पिता बासुदेव रजक सभी आरोपी निवासी ग्राम मरसर, थाना कमर्जी, जिला सीधी हैं। प्रकरण में संलिप्त 01 अन्य आरोपी की सघन पता-तलाश की जा रही है। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज वर्मा, सहायक उप निरीक्षक गोविन्दलाल साकेत, प्रधान आरक्षक धर्मराज सिंह, प्रधान आरक्षक अभय वर्मा, आरक्षक रमेश सिंह एवं दीपक सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

मुंबई में माटुंगा के GSB सेवा मंडल ने लिया ₹703.27 करोड़ का रिकॉर्ड बीमा, सोने-चांदी से सजेंगे महागणपति

Thu Sep 3 , 2026
मुंबई, माटुंगा स्थित GSB सेवा मंडल ने गणेशोत्सव 2026 के लिए ₹703.27 करोड़ का रिकॉर्ड बीमा कवर लिया है। महागणपति को 66 किलो सोने और 335 किलो चांदी के गहनों से सजाया जाएगा। नामी और प्रसिद्ध सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल अपने-अपने पंडालों में स्थापित बप्पा के मूर्तियों को सोने और चांदी […]

You May Like

मनोरंजन