
जबलपुर। गाजी नगर मैदान में सजे जुआ फड़ पर गोहलपुर पुलिस ने छापा मारकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 2850 रूपये जप्त किए गए।
पुलिस ने बताया कि गाजी नगर मैदान बिजली खम्बे के नीचे ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे आबिद उर्फ बड़े पठान निवासी 10 नल गोहलपुर, तरूण केवट निवासी सरस्वती स्कूल, सोयेब मंसूरी निवासी ओमकार नगर कुदवारी, उस्मान खान, असरफ अली, कादर अहमद, मोह. कालू सद्दाम अली सभी निवासी 10 नल गाजीनगर को पकड़ा गया है
।
