तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

देवास। शहर के विजयागंज मंडी रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शिशु मंदिर विद्यालय के सामने हुआ, जहाँ तेज़ रफ़्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर शिशु मंदिर की दीवार में जा घुसी।

हादसे में मुकेश शर्मा पिता देवीसिंह शर्मा, निवासी ग्राम भेसूनी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति अत्यधिक तेज़ थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

अतिक्रमण बना हादसे की बड़ी वजह

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विजयागंज मंडी रोड पर सड़क किनारे लंबे समय से अतिक्रमण फैला हुआ है, जिससे मार्ग संकरा हो गया है। वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी होती है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि इसी मार्ग पर तहसील कार्यालय भी स्थित है, बावजूद इसके पंचायत व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने पंचायत पर लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

एक्सीडेंट ज़ोन बनता जा रहा मार्ग स्थानीय लोगों ने बताया कि देवास से विजयागंज मंडी जाने वाला पूरा मार्ग अब धीरे-धीरे एक्सीडेंट ज़ोन में तब्दील होता जा रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और सड़क सुरक्षा के ठोस इंतज़ाम करने की माँग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Next Post

पहाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर भागने की कोशिश कर रहे रेत तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Thu Jan 22 , 2026
सीधी। पुलिस की जांबाज कार्यवाही में पहाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर भागने की कोशिश कर रहा अवैध रेत तस्कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध चलाए जा […]

You May Like