पर्यटन स्थलों की सुरक्षा: ​खतरे वाले स्थानों पर लगेंगी जालियां और खुदेंगी खाइयां

सीहोर। वर्षाकाल में जिले के पर्यटन स्थलों, झरनों एवं बांधों पर संभावित दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर बालागुरू के ने इछावर स्थित कोलार डैम, बुधनी के अमरगढ़ वॉटरफॉल, और मिडघाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. वर्षा के दौरान जोखिम वाले सभी स्थलों पर लगाए गए प्रतिबंधों का पूरी सख्ती से पालन कराया जाए तथा किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करने दिया जाए.

सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा सभी संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पर्यटन एवं प्राकृतिक स्थलों पर चेतावनी बोर्ड स्पष्ट रूप से लगाए जाएं, बैरिकेडिंग मजबूत रखी जाए तथा जहां आवश्यक हो वहां अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए. साथ ही पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग आपसी समन्वय के साथ नियमित गश्त करें. इछावर स्थित कोलार डैम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. वन विभाग द्वारा जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में आवाजाही रोकने के लिए जाली लगाने तथा ट्रेंच खोदने का कार्य किया गया है, जिससे लोग इन स्थानों तक न पहुंच सकें.

बुधनी के अमरगढ़ वॉटरफॉल एवं मिडघाट के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन स्थलों पर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए. उन्होंने वन विभाग, राजस्व विभाग तथा पुलिस के अधिकारियों को संयुक्त रूप से लगातार निगरानी रखने तथा निरीक्षण करने के निर्देश दिए.

कलेक्टर ने कहा कि यह पूरी तरह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति पानी में न उतरे और न ही प्रतिबंधित क्षेत्रों की ओर जाने का प्रयास करें. आवश्यकता पडऩे पर लोगों को समझाइश देकर वापस भेजा जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए. निरीक्षण के दौरान एसडीओपी रवि शर्मा, एसडीओ फॉरेस्ट कीर्ति ओसवाल, तहसीलदार राकेश खजूरिया, नायब तहसीलदार किशोरी लाल शेलू, रमेशप्रसाद साहू आदि अधिकारी उपस्थित थे.

 

 

Next Post

5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत

Wed Jul 8 , 2026
दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर के जन्मदिन पर जानिए उनके संघर्ष की अनकही कहानी, जिसमें 5 साल की उम्र में बिना क्रेडिट डेब्यू से लेकर सुपरस्टार बनने का सफर शामिल है। सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मुस्कान से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली नीतू कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही […]

You May Like