
छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्पताल में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार अनुज पिता मुरारी साहू 21 वर्ष सिवनी छपारा का रहने वाला है। वह बाइक से किसी काम से जा रहा था। इस दौरान गोरखपुर के समीप सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालते होने के कारण अनुज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसे दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
