सीहोर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कुं. चैन सिंह की छतरी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने परिसर में साफ-सफाई कर ऐतिहासिक स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता और अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का अभियान है.
नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि स्वच्छता केवल नपा की जिम्मेदारी नहीं, प्रत्येक नागरिक का दायित्व है. हमारे ऐतिहासिक और गौरवशाली स्थलों को स्वच्छ रखना संस्कृति और महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने परिसर में साफ-सफाई की तथा नागरिकों से भी अपने आसपास के सार्वजनिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की. कार्यक्रम में नरेंद्र राजपूत, कमलेश कुशवाह, डॉ. गगन नामदेव, सुशील ताम्रकार, निलेश राठौर, अनुराग मिश्रा, अक्षय चौहान, शुभम राठौर, प्रवेश राठौर सहित अन्य मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
